BSM Logo

बी.एस.एम. भारत

शिक्षण मंडल
ध्यान, दृष्टि एवं कार्य

ध्येय , दृष्टि एवं कार्य

दृष्टि

भारत की सनातन ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और जीवन-दृष्टि से प्रेरित ऐसी शिक्षा व्यवस्था का निर्माण, जो व्यक्तित्व के समग्र विकास, राष्ट्रीय पुनरुत्थान तथा विश्वकल्याण का आधार बने।

ध्येय

राष्ट्रीय पुनरुत्थान के लिए संपूर्ण शिक्षा की नीति, पाठ्यक्रम तथा प्रविधि में भारतीयता को समाहित करने हेतु अनुसंधान, प्रबोधन, प्रशिक्षण, प्रकाशन और संगठन करना भारतीय शिक्षण मंडल का ध्येय है।

कार्य

1

अनुसन्धान

भारतीय ज्ञान परंपरा, शिक्षा-दर्शन, इतिहास, विज्ञान, कला और समाज-चिंतन पर आधारित शोध को प्रोत्साहित करना तथा समकालीन शैक्षिक चुनौतियों के भारतीय दृष्टि से समाधान विकसित करना।

2

प्रबोधन

शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षाविदों एवं समाज में भारतीयता आधारित शिक्षा के प्रति जागरूकता निर्माण करना तथा शिक्षा संबंधी राष्ट्रीय विमर्श को सशक्त बनाना।

3

प्रशिक्षण

शिक्षकों, शोधार्थियों, शिक्षा-प्रशासकों एवं नीति-निर्माताओं के लिए भारतीय शिक्षा-दृष्टि आधारित प्रशिक्षण, कार्यशालाओं एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रमों का आयोजन करना।

4

प्रकाशन

भारतीय चिंतन, शिक्षा-दर्शन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं समकालीन शैक्षिक विषयों पर पुस्तकों, शोधपत्रों, पत्रिकाओं तथा digital सामग्री का निर्माण एवं प्रसार करना।

5

मंडल

भारतीय शिक्षण मंडल की प्राथमिक इकाई "मंडल" है। यह 12 से 15 शिक्षा-संबद्ध व्यक्तियों का एक नियमित अध्ययन एवं चिंतन समूह होता है, जो नियत समय, नियत तिथि एवं नियत स्थान पर साप्ताहिक रूप से आयोजित होता है। मंडल का उद्देश्य शिक्षा से संबंधित समस्याओं पर भारतीय दृष्टि से विचार-विमर्श करते हुए समाधान प्रस्तुत करना, बौद्धिक संवाद को प्रोत्साहित करना तथा स्थानीय स्तर पर शिक्षा-जागरण का वातावरण निर्मित करना है।

6

अध्ययन समूह

अध्ययन समूह विभिन्न शिक्षा संस्थानों एवं विषय-क्षेत्रों के विशेषज्ञों का मंच है। इसकी नियमित मासिक बैठकें आयोजित होती हैं, जिनमें शिक्षा नीति, पाठ्यक्रम निर्माण, शैक्षणिक नवाचार, शोध तथा विषयगत विश्लेषण पर गंभीर विचार-विमर्श किया जाता है। अध्ययन समूह शिक्षा क्षेत्र में बौद्धिक नेतृत्व विकसित करने तथा भारतीय दृष्टि पर आधारित वैकल्पिक शैक्षिक प्रतिमानों के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है।

7

संगठन

शिक्षा क्षेत्र के व्यक्तियों, संस्थानों, विश्वविद्यालयों, शोधकर्ताओं एवं नीति-विशेषज्ञों को एक मंच पर जोड़कर राष्ट्रव्यापी शैक्षिक आंदोलन का निर्माण करना तथा भारतीयता आधारित शिक्षा के लिए सहयोगी तंत्र विकसित करना।

कार्य पद्धति

"विचार से व्यवहार तक, अध्ययन से अनुसंधान तक, और व्यक्ति से राष्ट्र तक — भारतीय शिक्षण मंडल शिक्षा के माध्यम से राष्ट्रीय पुनरुत्थान का अभियान है।"

मंडल अध्ययन समूह अनुसंधान नीति विमर्श पुनरुत्थान
Facebook
Twitter
Instagram
YouTube
Enlarged view