त्रिदिवसीय शिक्षक स्वाध्याय का आयोजन

भारतीय शिक्षण मंडल, दिल्ली प्रान्त एवं कमला नेहरु महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में त्रिदिवसीय शिक्षक स्वाध्याय का आयोजन दिनांक 15 से 17 फरवरी 2026 को किया गया |

शिक्षक से गुरु बनने की आनंदमयी यात्रा को रेखांकित करने वाले इस आनंद्शाला में दिल्ली-एनसीआर के 25 शिक्षण संस्थानों से कुल 68 शिक्षकों ने सहभागिता किया | भारतीय शिक्षण मंडल के माननीय संगठन मंत्री बी० आर० शंकरानंद जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस आनंद्शाला में शिक्षकों ने आदर्श शिक्षकों के गुणों को जानने के साथ ही भारतीय शिक्षा पद्धति के महत्त्व को भी समझा |

15 फरवरी को उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ० एन पी सिंह जी का सान्निध्य प्राप्त हुआ जबकि इस सत्र में माननीय बी० आर० शंकरानंद जी ने मुख्य वक्ता के रूप में अपनी बात रखी | स्वागत उद्बोधन कमला नेहरू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की प्राचार्या प्रो. पवित्रा भारद्वाज जी ने प्रस्तुत किया जबकि सत्र की अध्यक्षता दिल्ली प्रांत अध्यक्ष प्रो० अजय कुमार सिंह जी ने एवं विषय प्रवर्तन दिल्ली प्रांत मंत्री डॉ० धर्मेन्द्र नाथ तिवारी जी ने किया | विभिन्न सत्रों में शिक्षकों को शिक्षण विधि से जुड़े विभिन्न पक्षों की व्यावहारिक जानकारी दी | 17 फरवरी को समापन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय प्रकाशन प्रमुख प्रो रवि टेकचंदानी जी ने अपनी बात रखी | स्वागत उद्बोधन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. पवित्रा भारद्वाज जी ने, अध्यक्षता प्रो० अजय कुमार सिंह जी ने एवं शिक्षक स्वाध्याय वृत्त प्रस्तुतिकरण डा. धर्मेंद्र नाथ तिवारी जी ने किया |

शिक्षक स्वाध्याय के दौरान अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री श्री सुनील शर्मा जी, अखिल भारतीय सह महिला गतिविधि प्रमुख डॉ० विभूति गौर जी, अखिल भारतीय व्यवस्था सह प्रमुख डॉ० अमित दत्ता जी, अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख डॉ० चंचल भारद्वाज जी, दिल्ली, हरियाणा, एवं पंजाब प्रांत के संगठन मंत्री गणपति तेति जी, दिल्ली के प्रांत संगठन मंत्री सचिन मारण जी के साथ ही गुरुग्राम विश्वविद्यालय, हरियाणा के कुलगुरु प्रो संजय कौशिक जी एवं पदमश्री डॉ० सुनील डबास जी की विशिष्ट उपस्थिति रही |