भारतीय शिक्षण मण्डल जयपुर प्रान्त के तत्वाधान में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मेडिकल कॉलेज, चूरू में भारतीय ज्ञान परम्परा पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमे मुख्य वक्ता रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख आदरणीय श्रीकान्त जी ने सभी का मार्गदर्शन किया मुख्य अथिति रहे भारतीय शिक्षण मण्डल उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्र संयोजक आदरणीय प्रो. गजेंद्र पाल सिंह जी विशिष्ट अथिति रहे भारतीय शिक्षण मंडल के जयपुर प्रान्त मन्त्री आदरणीय चन्द्रपाल सिंह जी साथ ही कार्यक्रम में प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ एम एम पुकार एवं चूरू के शिक्षाविद एवं गणमान्य भी उपस्थित रहे कार्यक्रम के बाद प्रान्त कार्यकारिणी की बैठक भी सम्पन्न हुई जिसमे चूरू जिले के संयोजक का दायित्व श्री वेदप्रकाश शर्मा जी एवं सह-संयोजक का दायित्व श्री अनिल जांगिड जी को दिया गया और अन्य कई मुद्दो पर विस्तृत चर्चा हुई ।






